सो जाता हूँ
कल उठ जाऊँगा
फिर थकने में
कुछ देर लगेगी
फिर थोड़ी नींद आजाएगी
सो जाऊँगा
उठ जाऊँगा
कुछ काम कर लूँगा
कुछ काम हो जाएँगे
सो जाऊँगा
पर नींद नहीं आएगी
कल उठ जाऊँगा
फिर थकने में
कुछ देर लगेगी
फिर थोड़ी नींद आजाएगी
सो जाऊँगा
उठ जाऊँगा
कुछ काम कर लूँगा
कुछ काम हो जाएँगे
सो जाऊँगा
पर नींद नहीं आएगी