आसान ज़िंदगी चाहिए
आसान ज़िंदगी कुछ तो है
आसान ज़िंदगी पहले थी
आसान ज़िंदगी शायद आगे फिर आएगी
आसानी सब बेमतलब सा कर जाएगी
जो अभी है वो आसान कहाँ है
कहीं तो जाना है पर जाना कहाँ है
पता होता तो आसान ज़िंदगी मिल जाती
हर बेचैनी हर कोशिश फ़िज़ूल कर जाती
बेचैनी नहीं तो चैन कहाँ है
आसान ज़िंदगी भी आसान कहाँ है
आसान ज़िंदगी कुछ तो है
आसान ज़िंदगी पहले थी
आसान ज़िंदगी शायद आगे फिर आएगी
आसानी सब बेमतलब सा कर जाएगी
जो अभी है वो आसान कहाँ है
कहीं तो जाना है पर जाना कहाँ है
पता होता तो आसान ज़िंदगी मिल जाती
हर बेचैनी हर कोशिश फ़िज़ूल कर जाती
बेचैनी नहीं तो चैन कहाँ है
आसान ज़िंदगी भी आसान कहाँ है